खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के युवाओं पर है राजनीति दलों की नजर, सनी देओल- गौतम गंभीर सहित इन सितारों का लगेगा जमावड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए सभी सियासी जमातें जोरशोर से तैयारी में जुटी हैं. चुनाव में महज कुछ महीने बाकी हैं, ऐसे में प्रचार-प्रसार के लिए स्टार प्रचारकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. बस्तर के 12 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं, यहीं वजह है कि तीनों पार्टियों ने सबसे पहले यहां स्टार प्रचारकों की टीम उतारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सितंबर माह में प्रचार-प्रसार के लिए बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कई से सेलिब्रिटी की लिस्ट तैयार की है. ये सेलिब्रिटी बस्तर के अलग-अलग विधानसभाओं में प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे।

पार्टियों के स्टार प्रचारकों में कई बॉलीवुड के सेलेब्स के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी शामिल हैं. छत्तीसगढ़ पहुंच रहे स्टार प्रचारक पहले बस्तर में चुनावी प्रचार-प्रसार की शुरुआत करेंगे, उसके बाद प्रदेश के अन्य विधानसभा में भी चुनावी सभा करेंगे. तीनों ही राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के आने की सूचना मिलने के बाद बस्तर में इनकी सभाओं के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. सभाओं में सभी पार्टियां शक्ति प्रदर्शन के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने और मतदाताओं को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं।

ये बड़ी हस्तियां करेंगी दौरा बीजेपी, कांग्रेस और आप के पदाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने में कई बड़े नेता और अभिनेता बस्तर का दौरा कर सकते हैं. बड़े राजनेताओं में सबसे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के द्वारा 16 सितंबर का दौरा तय माना जा रहा है. इसके अलावा 24 सितंबर के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर में प्रचार-प्रसार के लिए पहुंच सकती हैं. इन सबके बीचे बीजेपी  की तरफ से अभिनेता सनी देओल और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान गौतम गंभीर का बस्तर दौरा तय माना जा रहा है. बीजेपी के ये दोनों स्टार प्रचारक 25 सितंबर के बाद कभी भी यहां पहुंच सकते हैं, फिलहाल उनके आने की तारीख तय नहीं है।

सितंबर माह में होगा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा निर्वाचन के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कुल 1.97 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 48 लाख मतदाताओं की उम्र 30 साल से कम है. ऐसे में सियासी पार्टियां क्रिकेटर, बॉलीवुड सेलेब्स और बड़े राजनेताओं के जरिये इन मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही हैं. यही वजह है कि चुनाव से पहले प्रदेश में अहम सीटों में से एक बस्तर का सितंबर माह में लगातार स्टार प्रचारक दौरा कर रहे हैं, जिसका फायदा उन्हें आने वाले चुनाव मिल सके. स्टार प्रचारकों के दौरे को लेकर सियासी पार्टियां लगातार दावे कर रही हैं. सीएम केजरीव की सभा प्रदेश आप ने एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है. जबकि प्रदेश कांग्रेस संगठन राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की सभा में डेढ़ लाख भीड़ जुटाने का दावा कर रही है।

बीजेपी युवाओं को साधने में जुटी सीएम केजरीवाल और प्रियंका गांधी की जनसभा जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में होना तय माना जा रहा है. चुनावी प्रचार-प्रसार में बीजेपी भी पूरा दमखम दिखा रही है. बीजेपी ने अभिनेता सनी देओल और क्रिकेटर गौतम गंभीर को बस्तर में स्टार प्रचारक के रूप में भेजने का फैसला किया है. बीजेपी पदाधिकारियों का कहना है कि सनी देओल और गौतम गंभीर के बस्तर आने को लेकर सूचना मिलने के बाद वह तैयारी में जुट गए हैं और ज्यादा से ज्यादा भीड़ उनकी सभा में जुटा सके इसके लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं. पदाधिकारियों के मुताबिक, इनके सभाओं का मकसद युवाओं को बीजेपी के वोट में कन्वर्ट करना लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button