दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस की ट्रेनिंग टीम की घोषणा : दुर्ग संभाग के ट्रेनिंग इंचार्ज के पद पर अमित जैन को किया गया मनोनीत

भिलाई। आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी संतोष कोलकुंडा व सह प्रभारी एकता ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस की ट्रेनिंग टीम की घोषणा की जिसके तहत दुर्ग संभाग के ट्रेनिंग इंचार्ज के पद पर अमित जैन को मनोनीत किया गया। अमित जैन की नियक्ति पर दुर्ग संभाग अंतर्गत दुर्ग जिला, बेमेतरा जिला, कवर्धा जिला, राजनांदगांव जिला व बालोद जिले के युवा कांग्रेसियो में उत्साह का माहौल है। अमित जैन ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवरु व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी का आभार व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर जी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button