दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

धान खरीदी केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया कार्य में लापरवाही, तत्काल प्रभाव से किया गया पृथक

दुर्ग। तहसीलदार बोरी द्वारा विगत दिवस सेवा सहकारी समिति मर्या. लिटिया पंजीयन क्रमांक 2511 के उपार्जन केन्द्र लिटिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान टोकन जारी करते समय शासन द्वारा निर्देशों का युक्तियुक्त पालन किया जाना नहीं पाया गया।

जिला सहकारी केन्द्री बैंक मर्या. दुर्ग के बोरी शाखा के पर्यवेक्षक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, धान खरीदी केन्द्र लिटिया में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर अरवेन्द्र कुमार साहू को कर्तव्यों की उचित निर्वहन नही करने के कारण धान खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 हेतु तत्काल प्रभाव से कम्प्यूटर ऑपरेटर के दायित्व से पृथक कर दिया है।

साथ ही केन्द्र में धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेवा सहकारी समिति मर्या. लिटिया के सहायक समिति प्रबंधक लतेश कुमार साहू को कम्प्यूटर ऑपरेटर का दायित्व साैंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button