देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ के 35 सीटों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर देर रात हुई बैठक, आज बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर लगेगी मुहर

छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर देर रात तक बीजेपी नेताओं की बैठक चली…

नईदिल्ली (ए)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर देर रात तक बीजेपी नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में चुनावी रणनीति के साथ उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई, खास कर उन सभी सीटों पर जहां पार्टी राज्य में हुए पिछले चुनाव में हार गई थी. अमित शाह के आवास पर चली इस बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
सूत्रों के मुताबिक, ये बैठक बुधवार 13 सितंबर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और बीजेपी अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के पहले हुई. जिसमें इस साल के आखिरी में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा की तैयारियों और राज्य की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ रणनीति और चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा की गई है. वहीं इस बैठक में निकले निष्कर्ष को आज बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की करीब 50 और छत्तीसगढ़ की 35 सीटों पर फैसला होगा, जिसके बाद कभी भी दोनों राज्यों के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जा सकती है।

उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर लग सकती है मुहर
देर रात बुलाई गई इस बैठक में छत्तीसगढ़  की B कैटेगरी की करीब 35 सीटों पर चर्चा हुई. ये वो सीटें हैं जिन्हें बीजेपी पिछले चुनाव में हार गई थी. वहीं आज बीजेपी छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मुहर लगा सकती है।

बता दें कि बीजेपी ने पिछले महीने 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 सीटों पर और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों के नाम की अपनी पहली सूची जारी की थी. बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में मिली हार से इस बार अपनी रणनीति में बदलाव किया है. पार्टी ने कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव से काफी पहले की है. हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button