छत्तीसगढ़फीचर्ड

विदेश यात्रा कराने के नाम पर दो दर्जन से अधिक लोगों से 35 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाली आरोपिया गिरफ्तार

रायपुर। थानो मे एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित प्रकरण एवं धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत लंबित प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को इस प्रकार के प्रकरणों में आरोपियों को पकड़ने एवं प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में प्रार्थी अभिनव सोनी के द्वारा वर्ष 2015 में थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कमर एजाज अहमद एवं श्रद्धा राजपुत के द्वारा वर्ष 2014 मे पंडरी बस स्टैण्ड के सामने श्याम प्लाजा इमाम टूर एण्ड ट्रेवल्स के नाम पर ऑफिस खोल कर लोगों को विदेश यात्रा सिंगापुर, बैंकाक, हांगकांग, गोवा पर्यटन कराने के नाम पर लगभग 20-25 लोगो से एडवांस रकम 35,20,000/- रूपये लेकर विदेश यात्रा न कराकर धोखाधड़ी कर फरार हो गये।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 498/2015 धारा 420, 409, 120बी भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के सुपरविजन में थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर पता तलाश की गई है, जो कि फरार आरोपिया श्रद्धा राजपुत द्वारा गुढ़ियारी क्षेत्र में लुक छिपकर रहने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपिया श्रद्धा राजपुत को पकड़कर पूछताछ करने पर बतायी कि वह उक्त कंपनी में एकाउंट एवं टेली का काम करते हुए कस्टमरो से रकम जमा कराती थी जिसका इसे कमीशन मिलना बताकर घटना को अंजाम देना स्वीकार की। जिस पर आरोपिया को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। प्रकरण के फरार आरोपी के विरूद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कराकर खोजबीन किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपिया: श्रद्धा राजपुत पति राजू राजपुत उम्र 35 साल पता विकास नगर, थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button