दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ जूनियर टीम का प्रशिक्षण शिविर संपंन्न, खिलाड़ियों ने खेल कौशल एवं दबाव में निखरने के सीखे गुण

भिलाई। भारतीय थ्रोबॉल संघ एवं हिमाचल थ्रोबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 12 मई से 15 मई 2023 तक ऊना (हिमाचल ) में आयोजित हो रही 33वी जूनियर थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए सेक्टर 04 इस्पात क्लब में प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ जूनियर टीम में चयनित बालक एव बालिका खिलाड़ियों ने खेल कौशल सीखने के साथ साथ दबाव में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखने के गुर को सीखा।

प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर खिलाड़ियों (बालक एवं बालिकाओं) को भारतीय थ्रोबॉल संघ के महासचिव सह छत्तीसगढ़ थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष रमन साहनी द्वारा खेल किट प्रदान किया गया । एवंम सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पदक लाने की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ पूरी टीम को एकजुटता के साथ खेलने का गुरुमंत्र दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ थ्रोबॉल संघ वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह परिहार, सचिव मनसुख दीन, कोषाध्यक्ष चांदनी सोनवानी, एकता ताम्रकार एवं संघ के सभी पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button