दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्यों की बैठक संपन्न: प्रभुनाथ बैठा और इंद्रजीत सिंह बने संरक्षक

भिलाई। छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्यों की बैठक ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में एचटीसी कार्यालय में रखी गई। जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा सर्व समिति से की गई आगे की कार्यकारिणी अगले बैठक में की जाएगी यह निर्णय सर्व समिति से पारित किया गया।

बैठक में संरक्षक के रूप में इंद्रजीत सिंह छोटू, प्रभुनाथ मिश्रा, सुखचैन सिंह, दुर्गा प्रसाद पटेल, रणजीत सिंह वालिया, श्रवण कुमार बिश्नोई को संरक्षक बनाया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जसवंत सिंग सैनी, महासचिव हरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष बलजिंदर सिंह, सचिव सुरजीत सिंह सैनी, उपाध्यक्ष सीता सिंह को पदभार दिया गया है।

शेष कार्यकारिणी की नाम की सूची आगामी बैठक में सर्वसम्मति से किया जाएगा। संरक्षक इंद्रजीत सिंग छोटू ने कहा की ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के समस्त व्यवसायी चाहे वह ट्रांसपोर्टर हो गाड़ी मालिक हो मिस्त्री हो जिनका खुद का दुकान है उन्हें इस यूनियन में शामिल किया जाएगा।

प्रभुनाथ बैठा ने कहा की स्वच्छ वातावरण में सबका साथ सबका विकास के तहत काम यूनियन करेगी जिस पर सभी लोगों ने तहे दिल से सम्मान करते हुए आपस में गले मिलकर यूनियन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया पूरे प्रदेश में जिलावार संगठन बनाया जाएगा।

ताकि परिवहन जगत में हो रहे परेशानियों को दूर करने के लिए हम सभी एकमत से एक दूसरे का साथ देते हुए आगे बढ़ते रहे ऐसा कोई हम सब काम नहीं करेंगे।

जिसे सरकार या छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक हो अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे तथा सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। उक्त जानकारी प्रभुनाथ बैठा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button