
छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा कागज खरीदी में गत दिनों प्रकाशित भ्रामक समाचार का खण्डन किया गया है। खण्डन निम्नानुसार है-

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम
ऑफिस कॉम्प्लेक्स, ब्लॉक-बी, सेक्टर-24 अटल नगर, नवा रायपुर
फोन, 0771-2432151, 2432531, टेलीफैक्स 0771-2432151


Website- tbc.cg.nic.in, E-Mail- cgtbcraipur@gmail.com
प्रेस विज्ञप्ति


‘‘खण्डन’’
रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा अखिल भारतीय खुली ऑनलाईन निविदा प्रक्रिया माध्यम से कागज क्रय किया जाता है। इसके लिए एन.आई.सी. द्वारा निविदा होस्ट की जाती है। NIC द्धारा छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के लिये वेबसाईट tbc.cg.nic.in का निर्माण किया गया व उसे NIC के सर्वर पर होस्ट किया गया उपरोक्त सर्वर का Hostname (सर्वर का नाम) WIN-0617OQKNPH7 है इसी सर्वर पर निगम का ई-टेंडर साफ्टवेयर लोड है। ई टेंडर भरने के लिये 1 आई पी एड्रेस से एक ही टेंडर भरा जाने की अनुमति है व टेंडर जमा करते समय टेंडर भरने वाली मशीन में इंटरनेट सेवा प्रदायता का आई पी एड्रेस व NIC server का Hostname (मशीन का नाम) डेटाबेस में संग्रहित किया जाता है।
संदर्भित टेंडर मे 4 निविदांए प्राप्त हुई जिनके आई पी एड्रेस अलग व अलग अलग क्षेत्रों के है। निविदा के Commercial rate card के Final Submit SysInfo में जो एडेªस show हो रहा है वो Hostname NIC Server का है जो वांछित है यहाँ Hostname टेंडर भरने में उपयोग होने वाली मशीन का नही लिया गया है बल्कि NIC Server का लिया गया है। उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट होता है कि निविदा अलग-अलग सिस्टम से भरी गयी है। जिसका परीक्षण भी एन.आई.सी. द्वारा किया गया है।
छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रतिस्पर्धी निविदा द्वारा अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर कागज क्रय किया जाता है।
पंजाब, महाराष्ट्र व असम ने क्रमशः 1,11,304/-, 1,08,125/-, 1,07,268/-रू0 प्रति मीट्रिक टन (जी.एस.टी व भाडा पृथक) की दर से क्रय किया गया है वहीं छत्तीसगढ़ में इनसे बेहतर गुणवत्ता का कागज 1,07,500/-रू0 प्रति मीट्रिक टन (जी.एस.टी व भाडा पृथक) की दर पर क्रय किया गया है।




