खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़, पूर्व मप्र ओडिशा, यूपी, बिहार, झारखंड, गोवा सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: छग में 461.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग ने रविवार 30 जुलाई को यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी भारत में भी मध्यम बारिश के आसार है…

नईदिल्ली (ए)। देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. बारिश के बाद जलभराव से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज रविवार 30 जुलाई को यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी भारत में भी मध्यम बारिश के आसार है. वहीं दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिकआज रविवार 30 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में तूफानी बारिश की संभावना है. आईेएमडी ने देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं, अगले हफ्ते तेज बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. राजस्थान के सीकर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर के निचले हिस्से जलमग्न होने के बाद लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं. राजस्थान में बीसलपुर बांध में 7 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है. बांध में पानी बढ़ने से जयपुर में खुशी की लहर है क्योंकि बीसलपुर बांध से टोंक, जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में पानी पहुंचता है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 461.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 461.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 28 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1000.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 154.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 287.9 मिमी, बलरामपुर में 288.0 मिमी, जशपुर में 312.8 मिमी, कोरिया में 391.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 384.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 535.7 मिमी, बलौदाबाजार में 421.9 मिमी, गरियाबंद में 483.9 मिमी, महासमुंद में 448.2 मिमी, धमतरी में 553.2 मिमी, बिलासपुर में 422.9 मिमी, मुंगेली में 541.7 मिमी, रायगढ़ में 432.8 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 372.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 319.4 मिमी, सक्ती में 334.0 मिमी, कोरबा में 395.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 312.6 मिमी, दुर्ग में 387.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 325.7 मिमी, राजनांदगांव में 620.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 691.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 505.1 मिमी, बालोद में 623.4 मिमी, बेमेतरा में 314.4 मिमी, बस्तर में 559.7 मिमी, कोण्डागांव में 392.9 मिमी, कांकेर में 474.6 मिमी, नारायणपुर में 443.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 667.5 मिमी और सुकमा में 818.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button