खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस का दुर्ग से जयपुर तक ही होगा परिचालन, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस सहित ये ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से

उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ सेक्शन में दोहरीकरण एवं फुलेरा यार्ड रिमोर्डिंग का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित…

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ सेक्शन में दोहरीकरण एवं फुलेरा यार्ड रिमोर्डिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 11 से 27 दिसम्बर, 2023 तक किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन जयपुर तक होगा एवं कुछ का परिवर्तित मार्ग से रवाना होगी, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।

दुर्ग से जयपुर तक ही परिचालन होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 25 दिसम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दुर्ग से जयपुर तक ही परिचालन होगा ।
2. दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 को अजमेर से चलने वाली 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का जयपुर से दुर्ग के बीच परिचालन होगा।
3. दिनांक 24 दिसम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दुर्ग से जयपुर तक ही परिचालन होगा ।
4. दिनांक 25 दिसम्बर, 2023 को अजमेर से चलने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का जयपुर से दुर्ग के बीच परिचालन होगा ।

परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियां:-
6. दिनांक 24 दिसम्बर, 2023 को बीकानेर से चलने वाली 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चुरू –जयपुर होकर रवाना होगी।
7. दिनांक 18, 19, 25 एवं 26 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर – रींगस जंक्शन-सीकर -चुरू –डेगाना जंक्शन होकर रवाना होगी ।
8. दिनांक 21 एवं 23 दिसम्बर, 2023 को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग डेगाना जंक्शन-चुरू- सीकर- रींगस जंक्शन-जयपुर होकर रवाना होगी।
9. दिनांक 14, 16, 21 एवं 23 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर – रींगस जंक्शन-सीकर -चुरू –डेगाना जंक्शन होकर रवाना होगी ।
10. दिनांक 17, 19, 24 एवं 26 दिसम्बर, 2023 को बीकानेर से चलने वाली 20845 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चुरू-सीकर- रींगस जंक्शन-जयपुर होकर रवाना होगी ।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button