खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में बीजेपी को चला गया : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची और पीएम मोदी और बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमलावर दिखीं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ कोई गरीब आदमी नहीं दिखता, बल्कि अमीर लोग दिखते हैं…

रायबरेली (ए)। कांग्रेस रायबरेली सीट को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. इसलिए पार्टी की तरफ से सारे दिग्गज नेता को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करने के लिए भेजा जा रहा है. रायबरेली दिग्गज नेताओं को जमघट लगा हुआ है. इसी क्रम में आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची, जहां से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की खासियत है कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने लड़ाई लड़ी. आज के समय में नेता जनता के बीच में न आकर जो मन में आता है वह कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं. पीएम मोदी देश के परिवार के मुखिया हैं, लेकिन उन्हें गाजा बाजा बहुत पसंद है. देश की जनता उन्हें अपने भूखे पेट के बारे में बताती है तो वे कहते हैं मैं तुम्हारा मान सम्मान बढ़ा रहा हूं. उनके साथ कोई एक गरीब आदमी नहीं दिखता बल्कि अमीर लोग दिखते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी 10 साल से बनारस के सांसद हैं, लेकिन एक बार भी वह किसी गांव में नहीं गए, जबकि देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते थे. आज किसानों से नहीं मिला जाता, वे आवारा जानवर की समस्या से त्रस्त हैं. खेती के हर सामान पर जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है. किसान कर्ज ले रहा है, चुका नहीं पा रहा आत्महत्या कर रहा है. युवाओं में बेरोजगारी बढ़ गई है. परीक्षाएं युवा देते हैं, वह लीक हो जा रही है. 30-30 साल के युवा आज भी सिर्फ परीक्षाएं दे रहे हैं।

नोट बन्दी को लेकर भी प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे नोट बन्दी की. देशभक्ति के नाम पर आपने कतार में लगकर अपनी छोटी छोटी बचत बैंक में डाल दी. काला धन लाने का वादा किया, जोकि फेल हो गया. उसके बाद जीएसटी लाई गई. छोटे व्यापारी आज भी इससे परेशान हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के 55 साल में कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली पार्टी नहीं बनी, लेकिन पिछले 10 साल में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पैसे वाली पार्टी बन गई. इसके पीछे कारण वह काला धन है, जो पीएम मोदी लाने की बात कहते थे. प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में बीजेपी को चला गया है. इसका सबूत इलेक्टोरल बॉन्ड की रिपोर्ट है. इसमें उस कंपनी का नाम भी है जिसने वैक्सीन लगाई थी. उसने 52 करोड़ रुपये का चंदा बीजेपी को दिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में दस साल से बीजेपी की सरकार है, लेकिन आज तक रायबरेली में जितने काम हुए, वे सब कांग्रेस के समय में हुए. इनके पास आपको बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए आपको डरा रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो आपकी भैंस खोल ले जाएगी. राहुल गांधी को और कांग्रेस को भारी मतों से जिताइए ताकि हम आपको और आगे बढ़ा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button