छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ भाजपा आज खोलेगी सहारा निवेशक हेल्पडेस्क, सही से रजिस्ट्रेशन कराने में निवेशकों को मिलेगी मदद


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जवाहर बाजार में 7 अगस्त सोमवार 4:30 बजे सहारा पीड़ितों के पैसे लौटाने के लिए सहारा पोर्टल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जाएगा।

सहारा में जमा लोगों के पैसे लौटाने के लिए सहारा निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। इस हेतु सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल जारी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सहारा में सालों से फंसे निवेशकों के पैसे वापस मिलना प्रारंभ हो जाएंगे।

सहारा पीड़ित इस पोर्टल में अपने रजिस्ट्रेशन सही ढंग से कर सके ताकि उनके पैसे समय पर वापस मिल जाए इस हेतु भारतीय जनता पार्टी जवाहर बाजार में हेल्प डेस्क प्रारम्भ कर रही है।

आज सहारा पोर्टल हेल्पडेस्क का शुभारंभ पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, हेल्प डेस्क प्रभारी संजय श्रीवास्तव, बीजेपी रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंत भाई पटेल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button