दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे अतुल पर्वत के निवास, संगठन एवं अन्य विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

भिलाई। आज भिलाई प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य #Bhilaicando, Parwat foundation के अध्यक्ष अतुल पर्वत के भिलाई निवास पहुँचे।

जहाँ भिलाई के युवा साथियों ने अध्यक्ष विष्णुदेव साय का स्वागत, अभिनंदन किया साथ ही आशीर्वाद लिया। एक घण्टे से ज्यादा समय तक अतुल पर्वत के निवास में अध्यक्ष व अतुल पर्वत की चर्चा हुई।

bhilaicando द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी व भाजपा संगठन के विषय के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही विष्णुदेव साय द्वारा सत्य स्वराज पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा ज़िला कार्यकारिणी सदस्य रमेश यदु, के रमेश, रामकुमार, सिद्धार्थ साहू, सागर नायडू , शुभम भाई, राहुल ताम्रकार, नवजोत सिंह, गुलशन दिल्लिवर , संजय कश्यप , आकाश मनिकपूरी, शिव राज ताम्रकार, आकाश ठाकुर , रणजीत ठाकुर आदि युवा उपस्तिथ थे।

Related Articles

Back to top button