खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़, मप्र सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किया ये आदेश

भिलाई। इन दिनों सोशल मीडिया पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आदेश जमकर वायरल हो रहा है जिसमे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के मुख्य सचिवों को अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा गया है, जिसमें राज्य में लंबे समय तक एक ही जगह में पोस्टेड अधिकारियों का ट्रांसफर करने कहा गया है। इसके लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन रखी गयी है और जानकारी इलेक्शन कमीशन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्ञात हो कि विशेष तौर पर फील्ड से जुड़े अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात कही गई है जिसमें कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत कई अधिकारी शामिल हैं और यहीं नियम पुलिस विभाग के लिए भी लागू होंगे। आईजी, डीआईजी, एसपी, एडिशन एसपी, डीएसपी, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर के आलावा कई अधिकारी इस आदेश के दायरे में शामिल हैं।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि 3 जनवरी तक
हर हाल में राज्यों में चुनाव होकर सरकार का गठन करना
जरूरी है। छत्तीसगढ़ में इसके लिए 3 जनवरी 2024 तक की
समय सीमा तय की गई है। जिसके बाद कयास लगाए जा
रहे हैं कि आने वाले 4-5 महीनों में चुनाव की प्रक्रिया शुरु
हो सकती है और दिसंबर में नतीजे भी आ सकते हैं। देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button