खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 9 मई को घोषित करेगा 10वीं- 12वीं का परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर जानकारी दी है कि कल यानी 9 मई को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा।

इस संबंध में माशिमं के आदेश भी जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट कल 12.30 बजे जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद पर अपना रिजल्ट नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर देख सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे-

10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in और https://results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

बता दें कि इस साल 10 वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 तीन लाख 50 हज़ार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2 लाख 50 हज़ार विद्यार्थी शामिल हुए हैं. cgbse.nic.in और results.cg.nic.in देख सकते हैं रिज़ल्ट. टोल फ़्री 18002334363 पर कार्यालयीन समय पर कॉल कर सलाह ले सकते हैं।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, परीक्षा में कुछ लोग पास होते हैं कुछ लोग फेल हो जाते हैं. ऐसे ही स्थिति में कम अंक आने पर विद्यार्थी तनाव में डिप्रेशन में पहुंच जाता है और अपने आपको दूसरे से कम आंकने लगता है. विद्यार्थियों से अपील है कि बच्चे ऐसा न करें. हतोत्साहित होने का बजाए कहां गलती हुई है, नम्बर कम क्यों आया है, फेल क्यों हो गए हैं, इस पर विचार करें और आगे अच्छे से तैयारी कर परीक्षा पास कर सकते हैं. समाज में कई ऐसे उदाहरण हैं. पढ़ते समय सबसे कम अंक लाते थे, लेकिन आज जीवन में सबसे आगे हैं।

विद्यार्थी के अभिभावक परिणाम जारी होने के बाद बच्चों पर हावी हो जाते हैं. दूसरे से तुलना करने लग जाते हैं. इससे बच्चा हतोत्साहित हो जाता है और कई तरह के क़दम उठाने लगता है. अवसाद में डूब जाता है या फिर आत्मघाती क़दम उठाने पर मजबूर हो जाता है इसलिए अभिभावकों से अपील है कि कम अंक आने पर दबाव बनाकर बच्चों को समझाएं और उनका मनोबल बढ़ाएं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों एवं उनके पालकों की समस्या का समाधान करने आज से हेल्पलाइन नंबर की सुविधा शुरू की है. करियर काउंसिलिंग, विषयों का चयन, परीक्षा परिणाम के बाद पालकों का व्यवहार कैसा हो, इन तमाम विषयों पर हेल्पलाइन नंबर 18002334363 पर कार्यालयीन समय कॉल कर समाधान ले सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button