घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 15 दिसंबर: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 15 दिसंबर रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 4 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान व्रत आदि की पूर्णिमा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि (Aries) आज यानी 15 दिसंबर रविवार का दिन मेष राशि के लिए समस्याओं को लेकर आएगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के ऑफिस में टेंशन बढ़ेगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों का काम पहले जैसा ना चलने से स्थिति बिगड़ेगी। आपको अपने पुरानी गलतियों से सबक लेना चाहिए। कोई भी काम अब योजना बनाकर ही करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को निराशा मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) 15 दिसंबर रविवार के दिन की शुरुआत वृषभ जातक के लोगों के लिए थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी से कर्ज लिया था तो वह अब वापस मांग सकता है। हर काम आपको समय से पूरे करने होंगे अन्यथा बाद में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम संबंधी बीमारी होने की संभावना है। अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) आज यानी 15 दिसंबर रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए नई चीजों के खरीददारी के लिए उत्तम है। आप वाहन, घर या जमीन खरीद सकते हैं। परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद लेकर कहीं अच्छी जगह निवेश करें जिससे आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन वालों की लाइफ पहले से बेहतर होगी।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ उतार – चढ़ाव देखने को मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने से फायदा होगा। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद था तो वो बातचीत के जरिए दूर कर लें।

सिंह राशि (Leo) सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 15 दिसंबर का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo) 15 दिसंबर यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूप होगी।

तुला राशि(Libra) 15 दिसंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता – पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन बेहतर रहेगा। नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी प्रमोशन भी मिलने की संभावना है। किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। लोन के अप्लाई किया था मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) आज यानी रविवार के दिन धनु राशि के लोग अपने खर्च पर लगाम लगाएं। आपके खर्चे बढ़ेंगे हालांकि उसमें आप लगाम लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। माता पिता की बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। कोई भी लेनदेन का कार्य सोच समझकर करें।

मकर राशि (Capricorn) आज यानी 15 दिसंबर रविवार का दिन मकर राशि के लिए आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में वाद विवाद होने की संभावना है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष आपकी उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 15 दिसंबर रविवार का दिन बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ पुराने मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कानूनी प्रक्रिया में आपकी जीत होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है जिससे सभी सदस्य आप पर गुस्सा करेंगे।

मीन राशि (Pisces) आज यानी 15 दिसंबर रविवार का दिन मीन राशि के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान के नौकरी को लेकर चिंता थी तो वो अब दूर होगा। किसी से धन उधार लेना पड़े तो आसानी से मिलेगा। अच्छी जगह निवेश करने से लाभ मिलेगा। युवा जातक मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button