दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई सगा नही जिसे कांग्रेस सरकार ने ठगा नही, छत्तीसगढ़ में महिला अपराधो पर कांग्रेस नेत्री मौन क्यों- रघुवर दास

भिलाई। आज वैशाली नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही कहा कि मां कौशल्या और भगवान राम के ननिहाल की हालत भूपेश सरकार ने आज क्या कर दी है यह छत्तीसगढ़ की जनता को बताने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। 5 सालों में सत्ता और शक्ति का दुरुपयोग कर बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा है। बघेल सरकार 2018 में बड़े-बड़े वादे कर जनता को गुमराह कर जनादेश प्राप्त किया पर आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। यह जनादेश का अपमान भी है 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था पर क्या हुआ? पूरे प्रदेश में महादेव एप्प से सट्टा खिलाकर बेरोजगारों – युवाओं को जुआरी बनाया जा रहा है। नारी शक्ति, महिला शक्ति को भी बघेल सरकार ने ठगने का काम किया है इन्होंने महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ करेंगे करके वादा किया था इसका बड़ा-बड़ा विज्ञापन भी दिया परंतु वास्तविकता यह है कि कोई कर्जा माफ नहीं हुआ है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि एमएसपी में डेढ़ गुना बढ़ोतरी मोदी सरकार ने की है। आज किसानों को 2,183 भारत सरकार देती है और 200-300 रूपए बढ़ाकर राज्य की बघेल सरकार देती है और कहती हैं हमनें धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया है यह एक प्रकार से किसानों को भी गुमराह करने का कार्य बघेल सरकार कर रही है। कानून व्यवस्था छत्तीसगढ़ में ध्वस्त है प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है अपने अधिकारियों से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लुटवा रहे हैं और बहुत तो जेल में भी हैं घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो नहीं किया उल्टा शराब में 2,100 करोड रुपए का घोटाला कर दिया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पेश किया यह उनकी दूरदर्शिता और महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा उदाहरण है आज महिलाएं- बेटियां चाहे वह खेल का क्षेत्र हो आर्मी का क्षेत्र हो कहीं भी पीछे नहीं है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं आज कांग्रेस की एक नेत्री भिलाई आ रही है और सरकार स्कूल, कॉलेज की बसों को दबंगई पूर्वक ले लिया गया है और सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भीड़ जुटाई जा रही है। कांग्रेस का एक परिवार जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ है और प्राइवेट जेट में अपना जन्मदिन मनाता हो वह नारी पीड़ा को क्या जानेगा? अभी मुझे पता चला है कि बघेल सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब छेड़खानी एवं दुराचार जैसे मामलों में लिप्त लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। यह एक तरीके से कांग्रेस ने महिलाओं के साथ मजाक ही किया हैं।

पूर्व पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश की बघेल सरकार और वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक ने कोई एक भी नया काम किया है वह तो बताएं। मुख्यमंत्री परसों यहां आए थे और की खुर्सीपार में इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया यह भाजपा शासन काल में हुडको में प्रस्तावित था उसे केवल नाम बदलकर खुर्सीपार कर दिया गया है। भाजपा शासन काल में 18 करोड़ का तारामंडल का निर्माण करने वाले थे उसकी जगह बघेल सरकार ने पौने दो करोड़ का टेंट लगाकर नेहरू नगर में तारामंडल बना दिया अब इसकी तुलना उससे करते हैं जो हम विश्व स्तरीय तारामंडल बनाने वाले थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब यहां आए तो कहा था की लीज धारी को मालिकाना हक मिलेगा उन्हें इतना नहीं मालूम कि यह जमीन बीएसपी के अधिकार में है। नगर निगम में भ्रष्टाचार है सेक्टर 7 में एक इनडोर स्टेडियम बना रहे थे जो गिर गया और इस संदर्भ में जवाब देते हैं कि भारी बारिश और बिजली की वजह से गिर गया इसके लिए एक सब इंजीनियर को सस्पेंड किया और जो जवाबदार असिस्टेंट इंजीनियर था उसका प्रमोशन कर दिया गया। भिलाई में सरेआम हत्या हो रही है गुंडागर्दी हो रही है गरीबों को आवास नहीं मिल रहे हैं अवैध रूप से सट्टा, शराब का कारोबार चलाया जा रहा है। एक महिला की मौत जहरीली शराब पीकर हो गई उसने यह शराब सरकारी ठेके से ही खरीदी थी। अब बताइए पूरे क्षेत्र में आतंक का माहौल है छूट भैया नेता थाने का संचालन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी परिवर्तन यात्रा इन्हीं सबसे प्रदेश की जनता को निजात दिलाने निकाली है। हम कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा पिछले 5 सालों में किए गए भ्रष्टाचार को सामने लाकर उजागर कर रहे हैं।

रघुवर दास ने कहा-

1. जिस महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को भाजपा सरकार में प्राथमिकता दी जाती थी, आज उसी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अधीन में हमारी बेटियों की सुरक्षा एक चुनौती बन चुकी है।

2. जब पूरा देश अपने शिक्षकों को याद कर उन्हें सम्मान दे रहा था, तब भूपेश राज में जशपुर के प्राइवेट स्कूल की आदिवासी टीचर की अस्मिता को लूटने का काम दरिंदों के द्वारा किया जा रहा था। महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी डींगे हाँककर कोरी सियासी लफ्फाजी कर रहे मुख्यमंत्री जी कुछ नहीं बोल रहे, क्योंकि आरोपियों में कांग्रेस का युवा नेता सद्दाम खान है।

3. कोरबा में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले विकास सिंह जिला बदर भी हो चुके हैं। विकास सिंह को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का करीबी बताया जा रहा है।

4. लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ को लेकर बड़े-बड़े वादे करने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में हो रही घटनाओं पर मौन रहती है, इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस महिलाओं के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है।

5. छत्तीसगढ़ में ‘हमर बेटी हमर मान’ का नारा देने वाली सरकार में 5 साल की बच्ची के साथ सुकमा में आदिवासी छात्रावास में रेप किया जाता है, क्या ये छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियों के साथ घोर अन्याय नहीं है?

6. कांग्रेस सरकार के अपराधगढ़ में आदिवासियों के प्रति होने वाले अपराध के मामले में NCRB के डेटा के अनुसार छत्तीसगढ़ देश के 36 राज्यों में छठवें नंबर पर है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 2-3 बलात्कार और हत्या के मामले दर्ज हो रहे हैं।

7. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में कहा- अनुसूचित जनजाति की बच्चियों व महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में छत्तीसगढ़ का तीसरा स्थान है। कांग्रेस राज में महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा और अपराध को जनता अब और नहीं सहेगी।

8. कांग्रेस राज में सुरक्षा प्राप्त खुद कांग्रेस के महिला विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सोचिए किस कदर भय में अपना जीवन व्यापन कर रहे होंगे? पुलिस ने अपराधगढ़ में इतनी सख्ती बरती कि अब आम जनता के साथ-साथ चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर भी हमले होने लगे है।

9. बस्तर में कक्षा एक की छात्रा के साथ दुष्कर्म, सड्डु में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, रायपुर में 8 साल की नाबालिग से रेप और हत्या, कवर्धा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, रिहायशी कॉम्प्लेक्स के “पोर्टा केबिन में छह साल की लड़की के साथ बलात्कार किया, ऐसे अनेकों बलात्कार एवं हत्याओं की घटनाओं से छत्तीसगढ़ को बार-बार शर्मसार क्यों होना पड़ा है कांग्रेस जवाब दे?

10. भूपेश जी छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनो को सुरक्षा देकर किया जाता है, ना कि दिखावे और विज्ञापनों के जरिये अपना उल्लू सीधा करके।

11. मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की अधिकारियों को डेडलाइन तो देते है, लेकिन उन्हें डेडलाइन से ज्यादा हेडलाइन की चिंता होती है।

12. जनघोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के वादे तो कांग्रेस ने बस दिखावे के लिए किया था, असलियत तो ये है कि ये कांग्रेस की ये राज्य सरकार महिला सुरक्षा के मामलों में सुन्न पड़ चुकी है।

13. नजर नहीं है, नजारों की बात करते हैं, जमीन पर चांद सितारों की बात करते हैं। हाथ जोड़कर छत्ते, लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में सांसद विजय बघेल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी जिलाध्यक्ष बृजेश बृजपुरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button