छत्तीसगढ़फीचर्ड

केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत पुलिस परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क बस सुविधा का एसपी ने हरी झंडी दिखकर किया शुभारंभ

कवर्धा। पुलिस कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आज दिनांक 23 जून 2025 को केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत पुलिस परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क बस सुविधा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह बस सुविधा पुलिस परिवार के बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है, जो निर्धारित मार्ग पुराना पुलिस लाइन – महामाया मंदिर – सिग्नल चौक – लोहारा नाका – केंद्रीय विद्यालय तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा बच्चों से संवाद किया गया, उनके अनुभव व भावनाएं जानने का प्रयास किया गया। बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें अब विद्यालय आने-जाने में सुविधा और सुरक्षा दोनों का अनुभव होगा।

बच्चों के पालकों ने भी इस सराहनीय पहल के लिए कबीरधाम पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा लगातार परिवारों की चिंता करना एक अत्यंत प्रशंसनीय कदम है। पालकों ने कहा कि यह सुविधा उनके बच्चों की नियमितता, सुरक्षा और समय की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौहान, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, थाना अजाक प्रभारी बलिराम बिसेन, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी, सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण भी उपस्थित रहे।

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस परिवार के हित में आगे भी इसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button