खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

माओवादियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

बताया जा रहा है की आज 22 दिसंबर को भाकपा (माओवादी) ने भारत बंद की घोषणा की है। अपने प्रभाव को दिखाने के लिए माओवादियों ने ऐसा किया है…

चाईबासा (ए)। झारखंड के चाईबासा क्षेत्र में गोइलकेरा-पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच कारो ब्रिज के पास रेल पटरी पर विस्फोट की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बम विस्फोट कर गोइलकेरा-पोसैता के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है और कई ट्रेनें ठहर गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को यानी आज भाकपा (माओवादी) ने भारत बंद की घोषणा की है। अपने प्रभाव को दिखाने के लिए माओवादियों ने ऐसा किया है। बताया गया है कि माओवादियों ने गुरुवार रात 10 बजे के आसपास यह दुस्साहस किया। रेल पटरी पर विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को गोइलकेरा स्टेशन पर रोक दिया गया।

मालगाड़ी के चालक ने दी विस्फोट की जानकारी
माओवादियों ने घटनास्थल पर बैनर और पोस्टर पर फेंका है। दूसरी लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक और गार्ड को सबसे पहले पटरी पर विस्फोट का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पास के रेलवे स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों ने फौरन रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोकवा दिया। इसके बाद रेलवे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button