Uncategorised

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा व्हाट्सएप कॉल सेंटर स्थापित, इस नम्बर पर संपर्क कर, मैसेज कर या वाॅइस मैसेज के माध्यम से कर सकते है आवेदन

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला आयोग द्वारा महिलाओं के आवेदन के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की विशेष पहल पर यह व्हाट्सएप कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इससे महिलओं को राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं अपने अधिकारों को प्राप्त करने जाने में अधिक सक्षम बनाने तथा उत्पीड़न संबंधी मामलों एवं अपराधों के रोकथाम हेतु सहायता मिलेगी। अब महिलाएं ‘‘व्हाट्सएप कॉल सेंटर’’ मोबाइल नंबर 9098382225 के माध्यम से संपर्क कर या मैसेज या वाॅइस मैसेज के माध्यम से आवेदन पत्र, शिकायत, सुझाव, आदि प्रेषित कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button