छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रजनेश सिंह ने गुम हुए 30 लाख रुपए के 200 नग मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपा

बिलासपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण / एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा खोज अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से कुल 200 नग मोबाईल बरामद किया गया।

जिसे आज दिनाँक 15.06.2024 को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा मोबाईल धारको को वापस प्रदान किया गया है। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 30 लाख रू है।

गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसीसीयू बिलासपुर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, दुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।

गुम हुये मोबाईल खोज अभियान में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा उप निरीक्षक अजहर उद्दीन प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आरक्षक तरूण केशरवानी, बोधूराम कुम्हार विरेन्द्र गंधर्व, निखिल रॉव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, विकास राम्, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, शकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button