छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ को अन्तर्राज्यीय वर्ग में मिला प्रथम पुरस्कार

रायपुर। भोपाल में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वन मेला में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करते हुए अन्तर्राज्यीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ को अन्तर्राज्यीय वर्ग में स्टॉल को डिस्प्ले एवं विक्रय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। अंतर्राष्ट्रीय वन मेला का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 से 26 दिसम्बर तक हुआ।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक एस.एस.बजाज ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में राज्य लघु वनोपज द्वारा 140 से अधिक उत्पादों के प्रदर्शन सह-विक्रय के लिए स्टॉल लगाया गया था। उन्होंने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय वन मेला में छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला है।

छत्तीसगढ़ के लघु वनोपज की खरीदी के लिए कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों रूचि दिखाई है। 8 व्यापारी संस्थानों ने 200 टन कोदो, कुटकी, रागी, हर्रा, नागरमोथा, बहेड़ा, काचरिया चरोटा बीज, गिलोय और अन्य लघु वनोपज खरीदी चर्चा की और अपनी सहमति भी दी है।

 

Related Articles

Back to top button