दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ शासन के भुइंया सॉफ्टवेयर को हैक कर अवैध तरीके से बैंक से लोन निकालकर रकम को कंपनी में इन्वेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना नंदिनी नगर क्षेत्रान्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 16 के ग्राम अछोटी एवं मुरमुंदा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग के भुइंया साफ्टवेयर को अज्ञात आरोपियों व्दारा हैक कर छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36,00,000/- रुपए का आहरण किया गया था।

बैंक से रकम निकालने वाले आरोपी दिनू राम यादव पिता सूरज राम यादव निवासी 818 पप्पू किराना स्टोर के पास अमरपुरी सुंदर नगर वार्ड सिलतरा रायपुर व एस राम बंजारे पिता बुधराम बंजारे निवासी ग्राम अछोटी एवं अन्य के व्दारा एक राय होकर षडयंत्र पूर्वक अवैध लाभ अर्जित करने के लिए आनलाईन राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर मूल खसरा नम्बर के रकबा में कूटरचित तरीके से नए खसरा नम्बर का बटांकन कर नया खसरा सृजित कर दुरूपयोग किए जाने के संबंध में प्रस्तुत आवेदन दिया गया था।

जिस पर अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 318(4),338,336(3), 340(2),3(5) बी एन एस एवं 66(सी) आई टी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना प्राप्त दस्तावेज एवं साक्ष्य के आधार पर मुख्य आरोपी दिनू राम यादव के व्दारा बैंक के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बैंक से 36,00,000/- रुपए निकाल कर उक्त रकम को विभिन्न खातो में हस्तांतरित कर दिया गया था। जिसमे से 20,26,547/- रूपए को नन्द किशोर साहू निवासी सेक्टर 05 सड़क 33 क्वाटर नम्बर 4-बी भिलाई जिला दुर्ग के खाता में आया था।

जिसे आरोपी नन्द किशोर साहू व्दारा अपने प्रायवेट कम्पनी भिलाई दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी में इन्वेस्ट कर रकम का दुर्विनियोग किया जाना पाए जाने से दिनांक 27.08.2025 को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपी:- नन्द किशोर साहू निवासी सेक्टर 05 सड़क 33 क्वाटर नम्बर 4-बी भिलाई जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button