दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण में मुख्य फरार आरोपी सहित दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

भिलाई। दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया।

मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी उत्तरप्रदेश में छिपकर रह रहा है।

सूचना पर विशेष पुलिस टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। जांच के दौरान आरोपी का देवरिया में छिपकर रहना पता चला, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसके ठिकाने पर दबिश देकर घेराबंदी की गई तथा उसे गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।

विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा की भी स्क्रैप चोरी प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पूछताछ हेतु 07 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

आरोपी का नाम: 1. संजय सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।
2. पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा, उम्र 48 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 26, सेक्टर-05, भिलाई।

जप्त सामग्री: 1. लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग।
2. स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त विभिन्न वाहन एवं मशीनरी।
3. कुल अनुमानित जप्त संपत्ति मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button