देश-दुनियाफीचर्ड

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दुल्हन के पिता समेत छह की मौत, चार लोग घायल

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में दुल्हन के पिता मंजूर अहमद समेत छह लोगों की मौत हो गई है…

पीलीभीत (ए)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं।

उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद (65) की पुत्री हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी अनवर के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा था। खटीमा से कई लोग यहां आए थे। ये लोग दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे इनकी कार न्यूरिया थाने के समीप पहुंची। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस पहुंच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में दुल्हन के पिता मंजूर अहमद समेत छह लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के निवासी कार सवार लोग यहां आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। घटना की जांच कराई जा रही है।

 

इनकी हुई मौत 

  • मुन्नी (65) पत्नी नाजिर निवासी बूडा खटीमा उत्तराखंड
  • मंजूर अहमद (60) पुत्र नूर अहमद निवासी जमोर खटीमा
  • बाहुउद्दीन (55) पुत्र अमीरूदीन निवासी बांसखेड़ा, बरखेड़ा पीलीभीत
  • शरीफ अहमद (60) पुत्र नन्हें  निवासी गोटिया खटीमा
  • साहेआलम (35) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सतरामील, खटीमा
  • राकिम (11) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी जमोर खटीमा

घायल 

  • रहीस अहमद(47) पुत्र नाजिर निवासी खटीमा
  • जाबरी (40) पत्नी बाहुउद्दीन  निवासी बांसखेड़ा
  • अहमद रजा (10) पुत्र मोहम्मद अहमद
  • शहनाज (30) पत्नी इर्शाद खमरिया बरखेड़ा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button