Uncategorised

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई मानपुर द्वारा स्वर्गीय गणेश कोडापे के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी गई

राजनांदगांव। कोविड-19 महामारी में ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होने पर सहायक शिक्षक स्व.गणेश राम कोडापे का कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते आकस्मिक निधन हो गया, जो कि परिवार व शिक्षक जगत के लिए अपूरणीय क्षति था। परिवार के मुखिया व एकलौते कार्य करने वाले होने के नाते परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गई थी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मानपुर द्वारा परिवार को आर्थिक मदद हेतु सभी शिक्षक साथियो से अपील किया गया, जिसके तहत दिनाँक 16 मई 2021 को फेडरेशन के शिक्षक साथियों के सहयोग से 40368=00₹ (चालीस हजार तीन सौ अड़सठ रुपये) की राशि जमा किया गया था। जिसे नगद स्व. कोडापे  के धर्मपत्नी को सौपा गया। संवेदना राशि प्रदान करने के दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के मानपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लॉक सचिव-शेखर ठाकुर, निरजदेव चंद्राकर , मनोज दामले, वेद नेताम, मेषराम तारम, घुड़सू पुरामे, शेखर ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया में नवीन ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष मानपुर ने दी है।

Related Articles

Back to top button