खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ सहित इन 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में पांच घंटे की बरसात लाई तबाही

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश समेत 16 राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है…

 

नईदिल्ली (ए)। देश के मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी समेत पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर मानसून की बारिश हो रही है। भारी बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया। नंदप्रयाग के पर्थाडीप और बाजपुर में करीब 10 घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। हाईवे के दोनों ओर करीब 1,200 श्रद्धालु और अन्य लोग फंसे रहे।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तर पूर्वी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और राजस्थान में मोटर ट्रेनिंग संभव है. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पहली अगस्त को महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश और 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में 20 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, असम, मेघालय, गुजरात में सामान्य (7 सेमी के आसपास) बारिश हो सकती है। पश्चिमी तट पर अगले पांच दिन भारी से बहुत तेज बारिश का अनुमान है।

देर शाम नोएडा, गाजियाबाद व अन्य इलाकों में झमाझम बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह जाम लग गया। झारखंड में बिजली गिरने से मंगलवार से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 50 फीसदी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश समेत 16 राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अचानक मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए केदारनाथ के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड और सोनप्रयाग को खाली कराया जा रहा है। साथ ही तटवर्ती इलाकों को भी हाई अलर्ट जोन पर रख दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भीमबली में तेज बारिश से मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड और सोनप्रयाग को खाली कर दिया गया है। साथ ही भीमबली से रुद्रप्रयाग तक के क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि और बादल फटने की अभी कोई जानकारी नहीं है।

हरिद्वार में तेज बारिश के बाद बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी डेरा शांतरशाह में मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि परिवार सहित नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकलवाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button