दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि क्रियान्वयन के संदर्भ में कार्यशाला का किया गया आयोजन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि (CGPF) क्रियान्वयन के संदर्भ में दिशा निर्देश हेतु जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों हेतु आज दिनांक 09.02.2023 कार्यशाला का
आयोजन किया गया। जिसमें 01.11.2004 के बाद नियुक्त हुए शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने अथवा एनपीएस में यथावत् बने रहने के विकल्प के संबंध
में शासन द्वारा जारी निर्देशों का विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

साथ ही कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तुत शंकाओं का भी समाधान किया गया। उक्त कार्यशाला में देवेन्द्र चौबे, उप संचालक, संभागीय संयुक्त कोष- लेखा एवं पेंशन दुर्ग और राघवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दुर्ग, उक्त संबंध में उपस्थित समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button