खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अल्काराज बने विंबलडन नए बादशाह, जोकोविच को मात देकर विंबलडन 2023 का जीता खिताब

अल्काराज ने जोकोविच को मात देकर विंबलडन 2023 का खिताब जीत लिया है. पांच सेट तक चले मुकाबले में अल्काराज बाजी मारने में कामयाब रहे…

नईदिल्ली (ए)। विंबलडन को इस साल नया बादशाह मिल गया है. स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जोकोविच को हराकर विंबलडन 2023 का खिताब अपने नाम किया. पांच सेट तक चले मुकाबले में अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो जोकोविच को 6-1, 6-7(6), 1-6, 6-3, 6-4 से मात दी. इसके साथ ही अल्काराज ने जोकोविच से फ्रेंच ओपन में मिली हार का बदला भी ले लिया है. दो महीने पहले जोकोविच ने अल्काराज को हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

वर्ल्ड नंबर वन और वर्ल्ड नंबर टू के बीच विंबलडन फाइनल में जोरदार टक्कर देखने को मिली. जोकोविच ने पहले सेट की शुरुआत शानदार की थी और वह अल्काराज को 6-1 से मात देने में कामयाब रहे. दूसरे सेट में अल्काराजन ने जोरदार वापसी की. अल्काराज ने जोकोविच को दूसरे सेट में कांटे की टक्कर में 7-1 से हरा दिया. तीसरे सेट में जोकोविच बुरी तरह से थके हुए नज़र आ रहे थे और इस बात का फायदा अल्काराज ने उठाया. तीसरा सेट अल्काराज 6-1 से जीतने में कामयाब रहे।

लेकिन चौथे सेट में जोकोविच ने चैंपियन की तरह वापसी की. जोकोविच चौथा सेट 6-3 से जीतने में कामयाब रहे. हालांकि पांचवें और आखिरी सेट में अल्काराज फिर से जोकोविच पर भारी पड़ गए और 6-4 से बाजी मार ली. इस तरह से अल्काराज जोकोविच को मात देने में कामयाब रहे।

20 साल की उम्र में ही अल्काराज ने विंबलडन का खिताब अपने नाम किया है. पिछले साल अल्काराज यूएस ओपन जीतने में कामयाब रहे थे. 20 साल की उम्र में ही अल्काराज दो बड़े खिताब जीतने वाले पांचवें टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके साथ ही टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह जोकोविच को मात देने वाले अल्काराज दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी है. अगर जोकोविच इस खिताब को जीत जाते तो यह उनका 24वां ग्रैंडस्लैम टाइटल होता. लेकिन वो चूक गए. अल्काराज से टक्कर के दौरान पिछड़ते हुए जोकोविच इतना ज्यादा गुस्सा में आ गए थे कि उन्होंने अपना रकैट तक तोड़ दिया था. हालांकि अल्काराज ने जोकोविच को मात देकर यह भी दिखाय दिया है कि फेडरर, नडाल और जोकोविच के बाद टेनिस की दुनिया को अब नया सितारा मिल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button