खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छेडछाड करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने दौडा-दौडा कर बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतारा, 10 आरोपी गिरफ्तार

छेडछाड करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा दौडा-दौडा कर बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतारे…मानवता को किया शर्मसार…पुलिस द्वारा घटना के कुछ ही घंटे में हत्या के सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार…

कवर्धा। सूचनाकर्ता मोहित राम ध्रुर्वे अजरा ध्रुर्वे निवासी उदका थाना पण्डरिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.04.2024 की रात्रि करीब 02.00 बजे साढू भाई धरम सिंह ध्रुर्वे ग्राम राली के मोबाईल से फोन आया और ग्राम दमगढ से बोल रहा हॅू कहकर कोई दूसरा व्यक्ति मेरे साढू के मोबाईल से बात कर बताया कि तुम्हारे साढू धरम सिंह ध्रुर्वे को पकडकर रखे है आप दमगढ आ जाओ बोले तब मैं उनको बोला कि काफी रात हो गया है इतने दूर से कैसे आउंगा बोलकर फोन रख दिया फिर दिनांक 16.04.2024 को अपने मंझला साढू सत्तू टेकाम ग्राम कोदवागोडान के साथ दमगढ गया।

जहां पर दमगढ मैदान में गांव वालों का भीड लगा हुआ था जमीन में छोटा साढू धरमसिंह चित अवस्था में पडा था उसके सिर में चोंट का निशान दिखाई दे रहा था और खून निकल रहा था शरीर में मारपीट करने के निशान भी दिखाई दे रहे थे सांसे चल रही थी फिर कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गया।

कि रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया जांच पर घटना स्थल ग्राम दमगढ पहूंचकर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देषानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज कुमार पटेल के मार्ग दर्शन में निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार किया जाकर तत्काल मौका निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्यवाही किया गया।

पंचनामा कार्यवाही पर मृतक धरमसिंह ध्रुर्वे निवासी राली के सिर में किसी धारदार नुकिला वस्तु से तथा शरीर में लाठी, डण्डा से मारपीट करने के निशानात दिखाई दिये, पंचनामा कार्यवाही बाद उपस्थित पंचानों एवं गवाहों से मृतक की मृत्यु के संबंध में पूछताछ कर कथन लिया गया तथा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया।

सम्पूर्ण मर्ग जांच पर पाया गया कि दिनांक 15.04.2024 की रात्रि करीब 08.00 बजे जगतीन बाई निवासी ताईतिरनी से दमगढ सुखिया बाई के घर शादी में जाते समय दमगढ जंगल बरगद पेड के पास रास्ते में मृतक धरमसिंह ध्रुर्वे द्वारा हाथ बांह पकडकर छेडछाड कर गला दबाने की बात को लेकर आवेश में आकर एक राय होकर लाठी डंडा से सुसज्जित होकर मृतक धरमसिंह ध्रुर्वे को लगातार लाठी, डण्डा व नोकदार पत्थर से मारपीट कर गंभीर चोंट पहुूचाकर मृतक के परिजनो से मृतक को छोडने के एवज में 50000 रूपयों की मांग करना परिजनों द्वारा पैसे ना देने पर मृतक धरमसिंह ध्रुर्वे निवासी राली की मारपीट कर हत्या करना पाये जाने पर मौके पर देहाती अपराध 00/24 धारा 147,148,149,302,384 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपीगणों के विरूध्द असल अपराध 59/24 धारा 147,148,149,302,384 भादवि कायम किया जाकर तत्परता पूर्वक आरोपीगणों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर अपराध घटना के संबंध में बारिकी से पृथक पृथक पूछताछ करने पर दिनांक 15.04.2024 के रात में जगतीन बाई के साथ मृतक सदर धरमसिंह ध्रुर्वे द्वारा हाथ बांह पकडकर छेडखानी की बात को लेकर आरोपीगणों द्वारा आक्रोषित होकर घटना को अंजाम देना बताये ।

आरोपी 01/शिवचरण धुर्वे पिता गौठू राम धुर्वे उम्र 20 साल साकिन ताईतिरनी थाना कुकदुर,

02/ ओमप्रकाष धुर्वे पिता लमतू राम धुर्वे उम्र 19 साल साकिन उपका थाना कुकदुर,

03/अर्जुन मरावी पिता ईतवारी मरावी उम्र 19 साल साकिन बांटी पथरा थाना तरेगांव जंगल,

04/साजन धुर्वे पिता लमतू धुर्वे उम्र 20 साल साकिन उपका थाना कुकदुर,

05/शिवराज धुर्वे पिता गौठू राम धुर्वे उम्र 18 साल साकिन ताईतिरनी थाना कुकदुर,

06/ रामकुमार धुर्वे पिता गौठू राम धुर्वे उम्र 24 साल साकिन ताईतिरनी थाना कुकदुर,

07/रमेश धुर्वे पिता गौठू धुर्वे उम्र 23 साल साकिन ताईतिरनी थाना कुकदुर

08/ महेन्द्र धुर्वे पिता भारत धुर्वे उम्र 18 साल साकिन दमगढ़ थाना कुकदुर,

09/दषरथ मरावी पिता विश्राम मरावी उम्र 20 साल साकिन दमगढ़ थाना कुकदुर,

10/सुखिया बाई बैगा पति चैतराम बैगा उम्र 32 साल साकिन दमगढ़ थाना कुकदुर सभी जिला कबीरधाम छ0ग0 का मेमोरेण्डम कथन लिया गया।

मेमोरेण्डम कथनानुसार घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा, पत्थर, आलाजरब मोटर सायकल, मोबाईल को जप्त कर आरोपीगणों के विरूध्द पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द, सउनि. शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्र.आर. ओंकार सिंह, आरक्षक संदीप पाण्डेय, प्रवीण मानिकपुरी, रम्हौ ध्रुवै्र, विनोद चतुर्वेदी, राजेश खुसरो, पूरनदास, शिवचरण यादव, म.आर. राजमति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button