पशु तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही…कृषि योग्य मवेशीयों को महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाने वाले पशु तस्कर पुलिस के गिरफ्त मे…42 नग मवेशी जप्त…

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई। दिनांक 22/ 1/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम जंगलपुर घाट के जंगल रास्ते से चार व्यक्ति 30- 40 कृषि योग्य एवं दुधारू जानवरों को हांकते और मरते पीटते हुए महाराष्ट्र के कत्ल खाना में बेचने के लिए ले जा रहे हैं उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, एवम् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खांडे के निर्देशन में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर उक्त आरोपियों की घेराबंदी किया गया।

जो जंगलपुर घाट के जंगल रास्ते में चार व्यक्ति लगभग 30 से 40 गाय, बैल एवं बछड़ों को हांकते एवं मारते-पीटते ले जा रहे थे जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पहले पुलिस को गुमराह करते रहे किंतु सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने उक्त मवेशियों को जंगल के रास्ते से महाराष्ट्र के कत्ल खाना में ले जाकर बिक्री करना बताये।


आरोपीगण 01.पोषण जंघेल पिता पंचु जंघेल उम्र 35 वर्ष साकिन जंगलपुरघाट थाना मोहगांव जिला केसीजी (छ0ग0) 02 मानदास सतनामी पिता सुमेरी उम्र 50 वर्ष साकिन ठंढार थाना गण्डई जिला केसीजी (छ0ग0 ) 03. छबी यादव पिता सुखीराम यादव उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम गर्रा थाना मोहगांव जिला केसीजी (छ0ग0) 04. नेहरु नेताम पिता माखन नेताम उम्र 40 वर्ष साकिन तेंदूभाठा थाना बकरकट्टा जिला केसीजी के कब्जे से 42 नग मवेशियो किमती करीबन 96000/ रुपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 एवं पशु कुरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में सउनि० राजकुमार महिलांगे, प्र0आर0 737 सुरेश चन्द्रवंशी, आर0 1105 कमलनारायण साहू आर0 1543 लोकेश ठाकुर की अहम भूमिका रही है।


नाम आरोपी: 01 पोषण जंघेल पिता पंचु जंघेल उम्र 35 वर्ष साकिन जंगलपुरघाट थाना मोहगांव जिला केसीजी (छ0ग0)
02 मानदास सतनामी पिता सुमेरी उम्र 50 वर्ष साकिन ठंढार थाना गण्डई जिला केसीजी (छ0ग0).
03. छबी यादव पिता सुखीराम यादव उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम गर्रा थाना मोहगांव जिला केसीजी (छ0ग0)
04. नेहरु नेताम पिता माखन नेताम उम्र 40 वर्ष साकिन तेंदूमाठा थाना बकरकट्टा जिला केसीजी (छ0ग0 )



