छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के पहल पर लोग आगे आकर कर रहें हैं न्योता भोज का आयोजन

रायपुर। ज़िले में कई शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के बच्चों को चांवल , दाल पूड़ी-सब्जी, खीर, लड्डू, नमकीन और फल जैसे अन्य व्यंजनो के साथ न्योता भोज दिया गया।

तिल्दा विकासखण्ड से क्रमशः शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय प्राथमिक शाला बेमता में भरत लाल वर्मा, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बेल्दार सिवनी शान्ति निर्मलकार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला केवतरा में रामनाथ वर्मा एवं ट्विंकल वर्मा ने, शासकीय प्राथमिक शाला मानाबस्ती भाठापारा में स्थानीय जनपद सदस्य सुनीता लेखु बैस
ने न्योता भेज दिया।

इसी प्रकार विकासखण्ड आरंग से शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व शाला जरौद, कलई में राघवेंद्र साहू ने अपने सुपुत्री कुमारी प्रेरणा साहू के जन्मदिवस पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज के साथ बच्चों को पेन वितरण किया।बच्चों ने सभी को जन्मदिन की बधाईयां प्रेषित की और धन्यवाद दिया।

न्योता भोज देने वाले गणमान्यों के साथ स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकागण ने मिलकर बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ में ही वें सभी बच्चों के साथ भोजन किए। बच्चों ने निर्मल मन से सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ और धन्यवाद दिया।

ग़ौरतलब है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप हमारा प्रदेश सुपोषित और विकसित हो इसके लिए प्रदेश के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के साथ न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि जब बच्चों के पास समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आते हैं, तो बहुत ही खुशी होती है। समाज के सभी वर्गो एवं शहर वासियों से आग्रह किया है कि उनके जीवन में जब भी कोई महत्वपूर्ण तिथि, अवसर हो तो उसे स्कूली बच्चों के साथ सेलीब्रेट करें।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। सामुदायिक सहयोग से स्कूली बच्चों के खानपान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने “न्यौता भोजन’’ की अभिनव पहल की जा रही है। इससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण की मात्रा के साथ ही अपनत्व की भावना भी विकसित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button