छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP धर्मेंद्र सिंह ने थाना सहसपुर लोहारा का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए दिए सख्त निर्देश

साइबर क्राइम से संबंधित मामलों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने बीट सिस्टम को और मजबूत करने और पुलिस-जनता संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के निर्देश दिए…

 

कवर्धा। 03 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) द्वारा थाना सहसपुर लोहारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी व विवेचकों से 1 वर्ष से लंबित अपराधों और वर्तमान में गंभीर अपराधों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए और अपराधों के समाधान में तेजी लाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, साइबर क्राइम से संबंधित मामलों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने बीट सिस्टम को और मजबूत करने और पुलिस-जनता संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के निर्देश दिए।

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनी रहे।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता से काम करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button