छत्तीसगढ़फीचर्ड

जन-जन के जीवन को आसान बनाएगा जीएसटी सुधार – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर कार्यशाला आहूत की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे।

पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय को टैक्स फ्री किया गया। अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। श्री साय ने कहा कि नये सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

भाजपा सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सी.पी. जोशी ने जीएसटी कर-सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार इस बात के लिए भी व्यक्त कर रहा है कि जीएसटी रिफॉर्म्स करके देश की जनता को बहुत बड़ी राहत देने का काम श्री मोदी ने किया है। चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिला और युवा उद्यमियों के लिए सम्मेलन से लेकर अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं।

आने वाले तीन महीनों में इन कार्यक्रमों को प्रदेश, जिला और मण्डल की टोलियाँ मूर्तरूप देने का काम करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करेगा। इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर इससे देश का हर नागरिक जुड़े, यह हमारा लक्ष्य है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी को लेकर भाजपा देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि एक आत्मनिर्भर देश में नागरिक अपने देश के उत्पादों को विशेष महत्व देता है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने देश की आर्थिक विकास योजनाओं के संबंध में उपयोग किया और लोकप्रिय बनाया। मोदी सरकार की विश्व अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने और अधिक कुशल, प्रतिस्पर्धी और लचीला बनाने के लिए लगातार देश में निर्मित वस्तुओं का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना है।

हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदी कर पूरा करना है। भारत दुनियाभर में अपनी योग और आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है। श्री देव ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हमें पहले छत्तीसगढ़ को समृध्द और विकसित बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button