दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जन समर्पण रक्तदान के पांचवे स्थापना दिवस पर बातौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भाजपा नेता अतुल पर्वत

भिलाई। जन समर्पण रक्तदान संगठन के पांचवे स्थापना दिवस पर पर्वत फाउंडेशन-भिलाई केन डु के चैयरमैन और भाजपा नेता अतुल पर्वत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में बीएम शाह के डायरेक्टर डॉक्टर अरुण मिश्रा, समाजसेवी गणेश पांडे, समाजसेवी सानू मोहनन ने भी शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष नवीन राजपूत ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित रक्त वीरों ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त दान भी किया।

कार्यक्रम में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अतुल पर्वत ने कहा कि जनसमर्पण रक्तदान संगठन पिछले पांच वर्षो से रक्तदान के क्षेत्र मे बेहतर कार्य कर रहा है।

समाज के जरुरतमंद लोगों के लिए इनकी युवा टीम बेहतर कार्य कर रही है। इनकी टीम के पांच हजार सदस्य आने वाले समय मे 50 हजार सदस्यो की जम्बो जेट युवा टीम बने यह मेरी शुभकामना है। मेरा सहयोग आपकी संगठन को हमेशा रहेगा। कार्यक्रम मे संगठन के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button