
दर्शकों से खचाखच भीड़ के बीच एक फैन अचानक पवेलियन की ओर से बीच मैदान में दौड़ता हुआ घुस गया। इतना ही नहीं वह सीधे जाकर फील्डिंग कर रहे कप्तान रोहित शर्मा के पैर पर गिर पड़ा…

रांची (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को छह विकेट पर 153 रन पर रोक दिया।


https://twitter.com/Akhanda_forever/status/1461723008087719940?s=20
हालांकि न्यूजीलैंड की पारी के समय सुरक्षा में चूक देखने को मिला जब दर्शकों से खचाखच भीड़ के बीच एक फैन अचानक पवेलियन की ओर से बीच मैदान में दौड़ता हुआ घुस गया। इतना ही नहीं वह सीधे जाकर फील्डिंग कर रहे कप्तान रोहित शर्मा के पैर पर गिर पड़ा। इसके बाद सुरक्षा कर्मी मैदान पर दौड़े लेकिन वह दर्शक उन्हें भी चकमा देते हुए उनके बीच से निकल गया।


Just a God(rohit sharma) blessings his follower 🔥#INDVsNZT20 #RohitSharma pic.twitter.com/DqeGufybSl
— 𝐆𝐞𝐦𝐬𝐨𝐟𝐬𝐭𝐨𝐜𝐤𝐬📈 (@Gemsofstocks_) November 19, 2021
हालांकि उस दर्शक ने जैसे ही वह पवेलियन के अंदर प्रवेश किया तभी उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। मैच के बीच में जिस तरह से सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए दर्शक बीच मैदान में घुसा उसके बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। दर्शक जिस पवेलियन से मैदान में घुसा वह वीवीआइपी के लिए रिजर्व है उस जगह पर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होती है। लेकिन उसी जगह से दर्शक सिक्योटी को चमका देकर बीच मैदान में पहुंच गया।
And a fan stormed into the field!!! The fellow sitting beside me, “ab maar khaaye chahe jo ho uska Sapna poora ho gaya! Ab yeh Ranchi mein Hatia mein Jharkhand mein poore India mein famous ho gaya!!” #IndiaVsNewZealand #INDVsNZT20 #fans #CricketTwitter pic.twitter.com/6NsIQDY0fO
— Sunchika Pandey/संचिका पाण्डेय (@PoliceWaliPblic) November 19, 2021
झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आज दसवां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जा रहा हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर खेला जा रहा है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में यह तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच है। इससे पहले, दोनों टी-20 मैच में टीम इंडिया की जीत हुई थी। अगर इस टी-20 में टीम इंडिया की जीत होगी, तो जेएससीए में अब तक खेले गए सभी मैच में टीम इंडिया की जीत हो जाएगी।



