छत्तीसगढ़फीचर्ड

जमीन बिक्री करने के लिए प्रार्थी से 21 लाख रुपए लेकर जमीन को किसी दूसरे को बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमीन बिक्री करने के नाम पर रकम लेकर अन्य को किया बिक्री…दुसरे की जमीन को बिक्री करने का अनुबंध कर प्रार्थी से 21,00,000/-रू. लेकर किया ठगी…

बिलासपुर। प्रार्थी विशाल केशरवानी पिता सुन्दर लाल केशरवानी निवासी गोड़पारा सिटी कोतवाली बिलासपुर ने दिनांक 14.03.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके परिचित व्यक्ति के माध्यम से आरोपी शलमोन अधिकारी से जान पहचान हुआ था।

जो जमीन खरीदी बिक्री करने का कार्य करता है, जिससे शलोमन अधिकारी ने मंगलू पिता समेलाल निवासी ग्राम चिल्हाटी के स्वामित्व की भूमि करीब 1 एकड़ 75 डिस्मिल भूमि को 1,10,70,000/- रू. बिक्री करने का इकरारनामा किया था।

जिसे चेक इकरारनामा के दिन नगद 11,00,000/- रू. एवं चेक के माध्यम से 10,00,000/- रू. इस प्रकार कुल 21,00,000/- रू. नगद शलोमन अधिकारी द्वारा प्राप्त करने के बाद उक्त अनुबंधित भूमि को रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैयार नहीं होने का बहाना करते हुये रजिस्ट्री नहीं कराया एवं उक्त भूमि को अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दिया एवं एडवांस रकम को वापस नहीं कर रहा है।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी शलोमन अधिकारी रिपोर्ट के बाद से फरार चल रहा था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 17.08.24 को मुखबीर से सूूचना मिला कि शलोमन अधिकारी अपने घर आया हुआ है।

उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश कुमार सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्कालल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में आरोपी शलोमन अधिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

नाम आरोपी:-
शलमोन अधिकारी पिता जयदीप अधिकारी उम्र 42 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, बहतराई रोड सरकण्डा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button