दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सभी एसडीएम क्षेत्र का भ्रमण कर संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति का करे निरीक्षण : कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने अधिकारियों समय-सीमा बैठक में राजस्व, स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, सुपोषण अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल-जीवन मिशन व बेरोजगारी भत्ता के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को समय-सीमा के बाहर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने कहा। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में संबंधित प्रधान पाठक एवं प्राचार्यों से अद्यतन जानकारी लेने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही स्कूल जतन योजना और सेजस की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया समयावधि में पूर्ण करने व सुपोषण अभियान अंतर्गत एनआरसी में भर्ती बच्चों व गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने आवश्यक विभागीय पहल करने कहा। कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के डेयरी विकास योजना की जानकारी लेते हुए अवगत कराया कि विभाग द्वारा स्वीकृत डेयरी गौठानों में शिफ्ट किया जाए। उन्हांेने जल-जीवन मिशन अंतर्गत गांवों में स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि सारथी एप में निराकृत आवेदकों से असंतुष्ट आवेदकों का निराकरण संबंधित एसडीएम द्वारा किया जाए। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त आवेदकों की प्रशिक्षण व प्लेसमेंट पर जोर दिया जाए। कलेक्टर ने निर्माण कार्य एजेंसी विभागो को निर्माण पोर्टल का कार्यों की अद्यतन स्थिति एन्ट्री कराने कहा। इसी प्रकार यश ग्रुप की जमीन की नीलामी कर निवेशकों को राशि लौटाने हेतु शीघ्रतापूर्ण आवश्यक पहल करने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति का निरीक्षण करने कहा।

बैठक में आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन एवं एच.एस. मिरी सहित समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button