खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

‘जय श्रीराम’….अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान को पायलट ने कुछ ऐसे किया यात्रियों का स्वागत

अयोध्या में शुरू हुए हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहे यात्री काफी उत्साहित हैं. शनिवार (30 दिसंबर) को जब पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी तो पायलट और यात्रियों ने जयश्रीराम कहा…

अयोध्या (ए)। अयोध्या के नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन शनिवार (30 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने के तुरंत बाद धर्म नगरी के लिए दिल्ली से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी. इस विशेष अवसर पर इंडिगो की फ्लाइट के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने ‘जय श्रीराम’ बोलकर यात्रियों का स्वागत किया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें पायलट यात्रियों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं।

पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने यात्रियों से कहा, ”ये मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है कि आज मेरे संस्थान इंडिगो ने मुझे इस योग्य समझा कि इस महत्पूर्ण फ्लाइट की कमांड मुझे दी गई… ये बड़े ही हर्ष का विषय है हमारे संस्थान के लिए और हम लोगों के लिए जो इस विमान के कर्मी दल हैं. उम्मीद करते हैं कि आपकी यात्रा हमारे से साथ सुखद और मंगलमयी होगी… जय श्रीराम.” इस पर यात्रियों ने जय श्रीराम कहा।

एएनआई की ओर से शेयर किए गए एक और वीडियो में अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान फ्लाइट में लोग ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, एक वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट जैसे ही रनवे पर टेकऑफ के लिए चलती है तो यात्रियों के जय श्रीराम के नारे गूंजने लगते हैं।

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसे लेकर रामभक्तों में काफी खुशी है. कई राम भक्त अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं. अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट से यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों ने अपना अनुभव शेयर किया. एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के एक यात्री ने कहा, ”हम अयोध्या जाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और अपने बच्चों को भी साथ लाए हैं. हम अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं, उनका आशीर्वाद लेंगे।”

 

कर्नाटक के एक अन्य यात्री ने अयोध्या के लिए पहली उड़ान में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया. पहली उड़ान में यात्रा कर रहे जैन समुदाय के बड़े समूह में शामिल जैन पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया।

जैन समुदाय की एक अन्य यात्री ने कहा कि यह एक सपना सच होने जैसा है. उन्होंने कहा, ”भव्य राम मंदिर पूरा होने वाला है. यह लंबे समय से एक सपना था. अब यह वास्तविकता बनने के करीब है. हमें राम लला का आशीर्वाद मिलने जा रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button