दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जल्द तोड़ दिया जाएगा अनुपयोगी कोसा नाला टोल प्लाजा, विधायक रिकेश ने अधिकारियों के साथ किया मौका निरीक्षण

भिलाई। नेशनल हाईवे पर कोसा नाला टोल प्लाजा की अनुपयोगिता तथा टोल प्लाजा की वजह से सर्विस लेन दोनों तरफ न होने पर सुचारू यातायात में अड़चन बने टोल प्लाजा को तोड़ने का निर्णय वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर किया जा रहा है। जल्द ही एक से दो महीने के भीतर कोसा नाला टोल प्लाजा को ध्वस्त कर नेशनल हाईवे को यहां भी सुचारू और बेहतर यातायात अनुरूप बनाने विधायक ने आज से पहल शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि आज दोपहर नेशनल हाईवे के सब इंजीनियर जयंत वर्मा और ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के साथ विधायक रिकेश सेन ने टोल प्लाजा स्थल का निरीक्षण कर जल्द टोल नाका तोड़ कर हटाने और एनएच से लगी सर्विस रोड या दोपहिया वाहन के लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करने प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस अवसर पर कहा कि दो महीने के अंदर कोसा नाला टोल प्लाजा तोड़ने का प्रस्ताव हमने बनाया है।

बाईस पच्चीस करोड़ के लगभग राशि यहां खर्च कर सर्विस लेन को चौड़ा किया जाना है। टोल प्लाजा हटने से सर्विस लेन के लिए पर्याप्त जगह तैयार कर चौड़ीकरण करेंगे और यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करेंगे। मैंने एनएच के अधिकारियों को बुलाया और ट्रैफिक डीएसपी और पुलिस प्रशासन को बुलाकर इस जगह का मुआयना किया है और दो महीने के अंदर काम चालू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button