खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

क्या सोनिया गांधी रायबरेली सीट छोड़ेंगी? इस लोकसभा क्षेत्र से लड़ाने के लिए पास हुआ प्रस्ताव

सोनिया गांधी साल 2004 से यूपी की रायबरेली सीट से सांसद हैं. इस सीट पर करीब 66 साल से कांग्रेस का कब्जा है…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच तेलंगाना कांग्रेस ने सोनिया गांधी को लेकर प्रस्ताव पारित किया है. पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर प्रस्ताव पारित किया है कि वो तेलंगाना से चुनाव लड़ें. इसके बाद माना जा रहा है कि सोनिया गांधी रायबरेली की सीट छोड़ सकती हैं। अटकलें लगाई जा रही है कि सोनिया गांधी तेलंगाना के मेडक सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं. इस सीट से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी इलेक्शन लड़ चुकी है. कांग्रेस नेता मधु याक्षी गौड़ ने कहा कि हमने प्रस्ताव पारित किया है कि सोनिया गांधी तेलंगाना से चुनाव लड़ें. उनके लड़ने से पूरे दक्षिण भारत में पार्टी को फायदा होगा।

रायबरेली सीट से कौन जीतता रहा है? सोनिया गांधी फिलहाल रायबरेली से सांसद हैं. रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. सोनिया बीते चार चुनाव में यहां से जीतती रही हैं. उनको हर चुनाव में यहां 50 फीसद से ज्यादा वोट मिले हैं. ये सीट ऐतिहासिक तौर पर कांग्रेस के पास ही रही है।

देश में अब तक हुए 17 लोकसभा चुनाव में 3 चुनाव छोड़ दें तो ये सीट हर बार कांग्रेस के पास रही है. देश के 72 साल के चुनावी इतिहास में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट 66 साल तक कांग्रेस के पास रही है।

रायबरेली से कौन लड़ेगा? तेलंगाना कांग्रेस के प्रस्ताव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. रायबरेली सीट सोनिया गांधी छोड़ती हैं तो क्या उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने हाल ही में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से यूपी की सीट से चुनाव लड़ने की अपील की थी।

राहुल गांधी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीट से तीन बार राहुल गांधी सांसद रह चुके हैं. कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर फिलहाल साफ नहीं किया है कि वो इस बार अमेठी से लड़ेंगे या नहीं।

इस समय राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं. पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे. दरअसल, इंडिया गठबंधन में शामिल लेफ्ट ने वायनाड सीट पर दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button