छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने नक्सल थाना की किया आकस्मिक निरीक्षण, मीटिंग लेकर दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

अवैध परिवहन,गांजा अवैध शराब एवं अवैध परिवहन, तस्करों पर नकेल कसने एवं उनके गतिविधियों पर सतत् निगाह रख सख्त कार्यवाही करने के दिये हैं निर्देश…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने फिर नक्सल थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये। अवैध परिवहन,गांजा,अवैध शराब परिवहन एवं अवैध तस्करों पर नकेल कसने सतत् निगाह रख सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए एवं सदिग्ध गाड़ियों पर नजर रख कार्यवाही के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिहावा पहुँचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया एवं थानें के पुलिस बल का हौसला अफजाई भी किया गया।

सिहावा थाना में एसडीओपी. नगरी एवं डीएसपी.नक्सल ऑप्स एवं थाना प्रभारी बोराई एवं थाना प्रभारी सिहावा,थाना प्रभारी नगरी, थाना प्रभारी दुगली का मिटिंग लिया गया एवं थानें में लंबित शिकायत, लंबित मर्ग,लंबित अपराधों,लंबित प्रकरणों एवं अन्य लंबित मामलों का त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया।

इस दौरान अनु.अधिकारी नगरी मयंक रणसिंह एवं डीएसपी नक्सल आर.के मिश्रा एवं थाना प्रभारी बोरई युगल किशोर नाग,थाना प्रभारी सिहावा निरी.लेख राम ठाकुर थाना प्रभारी नगरी निरी डी.के.कुर्रे एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button