खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है और कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ”जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है और कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं…

खंडवा (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को नुकसान पहुंचाया है, वहां विकास रुक गया है और उसके मुख्यमंत्री के सत्ता में बने रहने पर संदेह पैदा हो गया है. मोदी ने राजस्थान में दो समूहों के बीच ‘अंदरूनी कलह’ को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भी निशाना साधा. यह स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच झगड़े का संदर्भ था।

पीएम मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के खंडवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार करती है और जिन राज्यों में सरकार बनाती है, उन्हें बर्बाद कर देती है. वे आपसी कलह में लगे रहते हैं और उनके पास लोगों के लिए समय नहीं है.” उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महज छह महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार को देखिए. मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य के मुखिया रहेंगे. उन्होंने कर्नाटक को बर्बाद कर दिया है, वहां विकास गतिविधियां ठप हो गई हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां आपसी कलह चलती रहती है और दिल्ली में बैठे उनके जज फैसला सुनाते हैं और दुकान चलाते हैं.’’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ”जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है और कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं।”

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा और जद(एस) ‘निराश’ थे क्योंकि मई में विधानसभा चुनाव नतीजों के तुरंत बाद सरकार बनाने का उनका सपना सच नहीं हुआ. जब से यह सरकार सत्ता में आई है, कांग्रेस पार्टी के भीतर इस बात को लेकर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं कि इस सरकार के ढाई साल बाद सिद्धरमैया को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के लिए पद छोड़ना पड़ सकता है।

पीएम मोदी ने कहा, ”राजस्थान में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दो गुट पिछले साढ़े चार साल से 24 घंटे लड़ाई कर रहे हैं.’’ उन्होंने राजस्थान में हुई कन्हैयालाल की हत्या का भी परोक्ष रूप से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस माफिया राज, भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में एक आदमी का गला काटने के बाद जश्न मनाना कल्पना से परे था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ऐसा हुआ था. मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को दूसरे राज्यों से समझना चाहिए और समाज को बांटने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button