Uncategorised

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के इन दो अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों को गुरुवार को भारत सरकार ने आईपीएस अवार्ड दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार धर्मेंद्र सिंह छवई तथा यशपाल सिंह को आईपीएस अवार्ड दिया गया है।

धर्मेंद्र सिंह छवई पहले मध्यप्रदेश के 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे, जो पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ में ही पदस्थ हैं। यशपाल सिंह बीएसएफ कैडर के अधिकारी है जो वर्ष 2010 में छत्तीसगढ़ आए थे।

ज्ञात हो कि चयन समिति ने 28 जून को दोनों अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजा था। यूपीएससी ने 3 अगस्त को उस सूची को अनुमोदित करने के बाद इन दोनों अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड का आदेश जारी किया गया है।

जारी अधिसूचना में यह कहा गया है कि उपरोक्त चयन सूची राजेश अग्रवाल और अन्य द्वारा दायर रिट याचिका जो कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेंडिंग है के परिणाम के अधीन होगी। यहां देखे आदेश 👇

Related Articles

Back to top button