देश-दुनियाफीचर्डविविध

जानिए कब दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी किया नया अपडेट

उत्तर भारत का इलाका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. लगातार पारा चढ़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश भर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. हालांकि गुरुवार को हुई हल्की बरसात की वजह से लोगों को राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने एक चौंका देने वाली जानकारी दी है. विभाग के मुताबिक इस बार मानसून देर से आ सकता है. IMD के नए अपडेट के अनुसार इस बार मानसून 4 जून के आसपास केरल में पहुंच सकता है।

आईएमडी ने बताया कि 1 जून तक केरल में मानसून की एंट्री हो जाती है, लेकिन इस बार इसके तीन चार दिन देर से आने के आसार है. विभाग ने कहा कि 1 जून से पहले, हम मानसून के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं. इसके साथ ही इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना है।

सामान्य से कम बारिश का है अनुमान विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में साइक्लोन के आसार नहीं है. साथ ही अगर रेनफॉल डिस्टर्बेंस सब जगह सामान्य रहा तो यह एक अच्छी स्थिति होगी और तब कोई दिक्कत नहीं होगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर हमें हर जगह समान वितरण देखने को मिलेगा तो इससे किसानों पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा. वहीं नॉर्थ वेस्ट इंडिया में अब तक सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक दो दिन बारिश से राहत रहेगी. इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओला गिरने की संभावना है. जिसके चलते मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button