देश-दुनियाफीचर्ड

जानिए कौन हैं विनय कुमार सक्सेना जो नियुक्त हुए दिल्ली के नए उपराज्यपाल

विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकर कर लिया और विनय कुमार सक्सेना को नया उपराज्यपाल बनाया…

नईदिल्ली (ए)। अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकर कर लिया और विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया। आपको बता दें कि बीते 18 मई को अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था।

विनय कुमार सक्सेना की बात करें तो उनका जन्म 23 मार्च 1958 को हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की थी। वह मौजूदा समय में खादी एंड विलेज इंडस्ट्री कमीशन के चेयरमैन हैं। विनय कुमार कॉरपोरेट के साथ-साथ एनजीओ सेक्टर में काम कर चुके हैं।

दिल्ली के नए उपराज्यपाल गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरदार सरोवर परियोजना में अपना अहम योगदान दिया था। उन्होंने जल संसाधन विकास के क्षेत्र में, सामाजिक कुप्रथाओं से लड़ने और आपदा प्रबंधन सहायता के क्षेत्र में भी काम किया है।

आपको बता दें कि 18 मई को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। उपराज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल के 5 साल 31 दिसंबर 2021 को पूरा हो गया था. हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यकाल निश्चित नहीं होता। कई मामलों को लेकर आए दिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार और पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच टकराव की बातें सामने आती रहती थीं।

Related Articles

Back to top button