दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा: संचालिका सहित चार गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान जप्त

भिलाई। दिनांक 11.05.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु व्ही. आर. टावर जुनवानी में संचालित अगम ब्यूटी सेलून एवं स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रही है। सूचना पर तत्काल महिला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ टीम गठित कर पुलिस कर्मचारी को पाईंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर में अगम ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया।

मौके पर स्पा सेंटर की संचालिका प्रिया सिंह से आपत्तिजनक सामग्री, पॉच नग रजिस्टर एवं 4,000/- रूपये तथा स्पा सेंटर के रूम में ग्राहक एस.के. द्विवेदी, धर्मशील खोब्रागढ़े, राहुल चौधरी एवं विकास गेन्ड्रे मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री एवं विभिन्न कम्पनी के पाँच नग मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 533/25 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रेस कांफ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरी कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार किया गया है। आरोपियों की पूरी पहचान उजागर नहीं कराई जा सकती इसलिए सिर्फ नाम प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, आरक्षक तुषार छेदैया, जी. लक्ष्मीनारायण, संतोष निर्मलकर, सविन्दर सिंग की भूमिका उललेखनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी-

1- प्रिया सिंह

2- एस.के. द्विवेदी

3- धर्मशील खोबरागड़े

4- राहुल चौधरी

5- विकास गेन्ड्रे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button