देश-दुनियाफीचर्ड

जापान ने बनाया इंटरनेट स्पीड का नया विश्व रिकॉर्ड, 319 टेराबाइट प्रति सेकंड की रफ्तार से किया डेटा ट्रांसफर

नईदिल्ली (ए)। जापान ने इंटरनेट स्पीड के मामले में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। उसने 319 टेराबाइट प्रति सेकंड की रफ्तार से डेटा ट्रांसफर कर यह मुकाम हासिल किया है। जापान की राष्ट्रीय सूचना और संचार तकनीकी संस्थान में शोधकर्ताओं की टीम ने एडवांस फाइबर ऑप्टिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। उन्होंने 0.125 एमएम डायामीटर की 4-कोर ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल कर यह स्पीड टेस्ट किया। इससे पहले इंटरनेट स्पीड का रिकॉर्ड 178 टेराबाइट प्रति सेकंड का था जो जापान और ब्रिटेन के इंजीनियरों ने एक साल पहले बनाया था।

इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए शोधकर्ताओं ने दो खास किस्म के फाइबर एंप्लीफायर्स का इस्तेमाल करते हुए ट्रांसमिशन लूप तैयार किया। इर्बियम और थुलियम फाइबर एंप्लीफायर्स और रमन एंप्लीफिकेशन ने 3,001 किमी लंबे ट्रांसमिशन को सक्षम बनाया। जापानी शोध संस्थान ने इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित पत्र में इस शोध को कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया। जापान की राष्ट्रीय सूचना और संचार तकनीकी संस्थान के मुताबिक नई डेटा सर्विसेज की तेजी से बढ़ रही मांग के बीच रफ्तार का यह प्रदर्शन काफी जरूरी था। शोध संस्थान ने यह भी कहाकि ताजा इंटरनेट स्पीड टेस्ट नए संचार के साधनों के लिए बहुत उपयोगी होगी। साथ ही यह भी कहा गया कि आगे इसकी ट्रांसमिशन की रेंज को बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button