छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपने प्रेमी के माध्यम से पति पर जानलेवा हमला करवाने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार

सुनियोजित योजना बनाकर अपने पति की हत्या करवाने की नीयत से उस पर प्राणघातक हमला करवाने वाली आरोपी पत्नी को किया गया गिरफ्तार…आरोपिया द्वारा फरार अपने प्रेमी के माध्यम से पति पर करवाया गया जानलेवा हमला…फरार आरोपी द्वारा बेमेतरा पुराना पुल के पास घातक हथियार से किया गया प्राण घातक हमला…मामले में आरोपी प्रेमी है फरार, जिसकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश…

 

 

बलौदा बाजार। दिनांक 26.10.2025 को प्रार्थी सुनील कुमार कुंभकार निवासी भवानी नगर सिमगा के माध्यम से अपराध पंजीबद्घ किया गया, जिसमें आहत उमा शंकर कुंभकार उम्र 36 वर्ष निवासी भवानी नगर सिमगा की आरोपिया पत्नी निशा कुंभकार से पूछताछ पर यह पाया गया।

आरोपिया की शादी करीबन 09 माह पूर्व शंकर कुंभकार के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है। शादी के पहले ही आरोपिया का फरार आरोपी से प्रेम संबंध स्थापित था। शादी के बाद आरोपिया का अपने प्रेमी के साथ मिलने जुलने में परेशानी हो रही थी, जिस पर आरोपीया द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति उमाशंकर कुंभकार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

योजना अनुसार दिनांक 25.10.2025 को आरोपिया द्वारा अपने आरोपी प्रेमी को फोन कर सिमगा बुलाया गया एवं शाम 07:30 बजे अपने पति उमाशंकर को फोन कर आरोपिया द्वारा अपने एक परिचित आदमी को बेमेतरा पुराना पुल के पास पैसों की जरूरत होना बताकर पति उमाशंकर कुंभकार को वहां पर भेजा गया, जिस पर पहले से तैयार आरोपी प्रेमी द्वारा किसी धारदार वस्तु से मारपीट कर उमाशंकर कुंभकार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना पश्चात आरोपी प्रेमी वहां से भाग गया।

रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109,61(2) क बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपिया निशा कुंभकार को हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ करने पर आरोपिया द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जान से मारने की नीयत से पूरी योजना बनाकर, अपने प्रेमी के माध्यम से किसी घातक हथियार से प्राणघातक हमला कर अपने पति को गंभीर चोंट पहुंचाया स्वीकार किया गया। की प्रकरण में आरोपिया को आज दिनांक 26.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।प्रकरण विवेचना में है तथा प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की थाना सिमगा पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।

आरोपिया का नाम- निशा कुंभकार उम्र 26 वर्ष निवासी भवानी नगर सिमगा थाना सिमगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button