दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जामुल भाजपा मंडल द्वारा परिचयात्मक बैठक का किया गया आयोजन: भिलाई भाजपा जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया मुख्य रूप से हुए उपस्थित

भिलाई। जामुल नगर में भाजपा मंडल द्वारा परिचयात्मक बैठक जय अंबे शोरूम में आयोजन किया गया था। जिसमें भिलाई भाजपा जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर जामुल मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम देवांगन मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, यशवंत ठाकुर वरिष्ट भाजपा नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेखाराम बंछोर मंच पर उपस्थित थे। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया।

श्री भोजपुरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा की हमारा एक ही लक्ष्य कलम और सिर्फ कमल साथ ही निर्देश भी दिया कि जो कमल का है वह भाजपा का है।
भाजपा को मजबूती देते हुऐ कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा की पुनः हमे सरकार बनाना है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घर के आस-पास के 25- 25 परिवारों को जोड़ें एवं उनके परिवारों के साथ सुख दुख में खड़े रहे एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 8 वर्षों की कार्य योजनाओं को प्रत्येक घरों घरों तक पहुंचाने का कार्य करे।

श्री बिचपुरी आने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि आज भूपेश बघेल की सरकार शराबबंदी की बात करते हैं जहा एक नंबर से ज्यादा आज दो नंबर के अवैध शराब पूरे प्रदेश में बेची जा रही है। आज प्रदेश के बेरोजगार युवा को रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है।
कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, स्थानीय पार्षद गण एवं जामुल मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button